सोनीपत: जनता वोट की चोट से देगी भ्रष्टाचार का जवाब: कमल दीवान

सोनीपत, 19 फ़रवरी (हि.स.)। नगर

निगम चुनाव में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी कमल दीवान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा

खोलते हुए कहा कि जनता इस बार वोट की चोट से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करेगी। उन्होंने

कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे जनता को रोजाना परेशानियों का सामना

करना पड़ता है।

कमल

दीवान ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर जनता से कांग्रेस के समर्थन

में मतदान की अपील की। उन्होंने राज मोहल्ला गुरुद्वारा, वैक्सन कॉलोनी, अनाज मंडी,

मॉडल टाउन, जिला बार एसोसिएशन, राजीव नगर, गोविंद नगर, रूप नगर, सुभाष चौक और कच्चे

क्वार्टर में जनता से मुलाकात की। इससे पहले, वह रेलवे स्टेशन पहुंचे और दैनिक रेल

यात्रियों की समस्याएं सुनते हुए मतदान करने का अनुरोध किया। इस दौरान पूर्व विधायक

सुरेंद्र पंवार भी उनके साथ उपस्थित रहे।

कमल

दीवान ने वादा किया कि वे मेयर बनते ही नगर निगम से भ्रष्टाचार का पूरी तरह सफाया किया

जाएगा। किसी भी विकास कार्य को करवाने के लिए रिश्वत देना आम हो गया है, जिससे जनता

परेशान है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि निगम क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी हो

रही है। सफाई कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं, जबकि शहर में कूड़े के ढेर,

टूटी सड़कों और अव्यवस्थित पेयजल आपूर्ति जैसी समस्याएं बनी हुई हैं।

जनता के आशीर्वाद

से वह जीत हासिल करेंगे और सोनीपत को स्वच्छ और व्यवस्थित शहर बनाएंगे। सड़कें, गलियां

पक्की करवाने, पेयजल आपूर्ति सुधारने और सीवरेज की समस्याओं का स्थायी समाधान करने

का आश्वासन दिया। जनसंपर्क

के दौरान क्षेत्रवासियों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया और 2 मार्च को हाथ के निशान

पर वोट देकर भारी बहुमत से विजयी बनाने का समर्थन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र

पंवार, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, सुरेंद्र छिक्कारा, मनोज रिढाऊ सहित कई गणमान्य

व्यक्ति मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

   

सम्बंधित खबर