हड़ताल में सप्लाई मजदूर निभाएंगे निर्णायक भूमिका : भवन

रांची, 8 जुलाई (हि.स.)। हटिया मजदूर यूनियन (सीटू) के अध्यक्ष भवन सिंह ने कहा कि बुधवार को आहूत देशव्यापी हड़ताल पर एचईसी हटिया के आंदोलनरत स्थायी सप्लाई मजदूर निर्णायक भूमिका निभाएंगे। उन्‍होंने मजदूरों से यूनियन मुख्यालय के समक्ष आयोजित आमसभा सह प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की है। भवन सिंह मंगलवार को एचईसी परिसर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल सिर्फ प्रदर्शन नहीं, बल्कि मजदूरों पर हो रहे अन्याय और शोषण के खिलाफ गुस्से का इजहार है।

उन्होंने कहा गया है कि केंद्र सरकार की नीतियां मजदूरों को धीरे-धीरे कॉरपोरेट, पूंजीपति और प्रबंधन का दास बना रही हैं। सरकार श्रमिक कानूनों को कमजोर कर, मजदूरों की गरिमा और सुरक्षा को खतरे में डाल रही है। उन्होंने कहा कि आमसभा में एचईसी की वर्तमान हालात, मजदूर विरोधी नीतियों और संघर्ष की रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

   

सम्बंधित खबर