हरियाली की चादर बिछाने 22 को जिले में वृहद पैमाने पर पौधारोपण

धमतरी, 21 अगस्त (हि.स.)। वातावरण को संतुलित बनाए रखने में स्वच्छ पर्यावरण का होना बहुत आवश्यक है। इसके माध्यम से हम भूमि के कटाव को रोकते हैं। बदले में हमें हवा, पानी,प्रकाश जैसे आवश्यक तत्वों की प्रतिपूर्ति कर जीवन देते हैं। चारों ओर हरियाली की चादर बिछाने आज जिले में वृहद पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा।

चारों ओर हरियाली बिखेरने के लिए पाैधारोपण आवश्यक है। पेड़-पौधे हमे आक्सीजन प्रदान करते हैं, इसलिए हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम पौधारोपण करें। ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत गुरुवार को पौधों का रोपण किया जाएगा। उल्‍लेखनीय है कि इस अभियान की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, ताकि पर्यावरण स्थिरता में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो। पर्यावरण के प्रति व्यापक दृष्टिकोण हो। इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 22 अगस्त को ’’एक पेड़ मां के नाम’’ से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर पौधारोपण किया जाएगा। इस अभियान में सभी अधिकारी कर्मचारी, हितधारकों, योजनाओं के लाभार्थियों , सिविल सोसायटी संगठन, एसएचजी की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए लोगों से अपील की जाएगी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, वन, बागवानी,कृषि विभाग के माध्यम से वृहद पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न करेंगे। संबंधित योजनाओं के अभिसरण से विकसित भी किए जाएंगे।

गांव के सार्वजनिक स्थल पर होगा पौधारोपण

व्यापक पौधारोपण अभियान गांव के सार्वजनिक स्थलों में, गांव के बुजुर्ग, जागरूक नागरिक, आंगनबाड़ी स्कूल में, (महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी से) कार्यक्रम को साकार किया जाएगा। महात्मा गांधी नरेगा के हितग्राही के माध्यम से जिन्होंने डबरी निर्माण किया हो (तकनीकी सहायक रोजगार सहायक), प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पूर्ण आवासों के हितग्राहियों के माध्यम से (पीएम आवास समन्वयक) ’’एक पेड़ मां के नाम’’ पौधों का रोपण कर जिम्मेदारी सुनिश्चित करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा / चन्द्र नारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर