पुंछ में सेना ने पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा, आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा
- DSS Admin
- Jun 27, 2026
पुंछ, 27 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने एक 26 साल के पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा जो कथित तौर पर पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में लाइन ऑफ़ कंट्रोल (एलओसी) पार करके घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था।
व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सज्जाद (26) के तौर पर हुई है जो पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर के बांदी अब्बासपुर जिले के पोलास गांव का रहने वाला मोहम्मद रफीक का बेटा है।
जवानों द्वारा दबोचे गए पाकिस्तानी नागरिक नागरिक को आगे की कार्रवाई के लिए आज दोपहर बाद पुंछ पुलिस को सोंप दिया गया है। पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सज्जाद पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी गांव पोलस जिला बांडी अब्बासपुर को कड़ी सुरक्षा के बीच पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी स्वास्थ्य जांच करवाई गई और उसके उपरांत पुंछ थाने भेज दिया गया।
---------------

