पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को दबोचा

मुंबई, 16 अगस्त (हि.स.)। पालघर जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाले एक पिता को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने गोद ली हुई बेटी से दुष्कर्म के चार सालों से फरार आरोपी पिता को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अनिल बिडलान पर गोद ली गई अपनी 19 वर्षीय बेटी से सितंबर 2021 में नालासोपारा में अपने घर पर दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपी ने बलात्कार के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 376 (दुष्कर्म) सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। लेकिन बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।और अपनी असल पहचान छिपाकर उत्तराखंड के नवोदय नगर में रहने लगा। मामले की जानकारी एमबीवीवी को मिली इसके बाद जाल बिछाकर उसे उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / योगेन्द्र सिंह / राजबहादुर यादव

   

सम्बंधित खबर