पुलिस चौकी में कांस्टेबल ने की आत्महत्या की कोशिश

डिब्रूगढ़ (असम), 31 अगस्त (हि.स.)। डिब्रूगढ़ जिले के बोगीबिल पुल के पास स्थित बोगीबिल पुलिस चौकी के एक कांस्टेबल ने बंदूक से फायरिंग कर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि, गोली कांस्टेबल को लगने के बदले पुलिस चौकी के प्रभारी तीर्थ छेत्री को लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पत्नी के साथ झगड़ा होने की वजह से प्रांजल बोरा नामक कांस्टेबल ने पुलिस चौकी में पहुंचकर खुद को गोली मारने की कोशिश की। पहली गोली पुलिस चौकी के टीन के छत पर जाकर लगी। दूसरी गोली जब उसने खुद को मारने की कोशिश की तो वहीं मौजूद चौकी प्रभारी तीर्थ छेत्री ने उसे रोकने की कोशिश की। गोली तीर्थ छेत्री के दाहिने हाथ में लगी।

हालांकि, कांस्टेबल को आत्महत्या करने से रोक लिया गया। लेकिन, इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। चौकी प्रभारी छेत्री को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर