आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमले में थानाधिकारी, कांस्टेबल घायल

बाड़मेर, 6 अगस्त (हि.स.)। आरोपी को पकड़ने की गई पुलिस टीम पर उसने और उसके परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे कांस्टेबल, थानाधिकारी घायल हो गए। घटना बालोतरा जिले के समदड़ी थाना भलरों का वाडा में हुई है। सूचना मिलने पर डीएसपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने 6 आरोपियों को डिटेन कर चुकी है। फिलहाल घायलों पुलिसकर्मियों का इलाज करवाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार साेमवार रात भलरों का वाड़ा शराब के ठेके पर कुछ लोगों ने उत्पाद मचाया। जिस पर पुलिस रात को मौके पर पहुंची। लेकिन रात को उत्पाद मचाने वाला युवक फरार हो गया। सुबह जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए गई। तो एक राय होकर परिवार के 10-12 बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इससे महिला थानाधिकारी गीता चौधरी को भी चोट आई। साथ कांस्टेबल संदीक गंभीर घायल हुआ है। दोनों को हॉस्पिटल में इलाज करवाकर साथ मेडिकल करवाया गया है। सूचना मिलने पर डीएसपी सिवाना सहित मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। मौके पर कल्याणपुर, जसोल, पचपदरा थाने का पुलिस जाब्ता बुलाया गया है।

एसपी कुंदन कंवरियां के मुताबिक पुलिस टीम ने हमला करने वाले 6 जनों को डिटेन किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्रशेखर / ईश्वर

   

सम्बंधित खबर