मकेर में पुलिस ने की कार्यवाई, दो शराब भट्ठियां ध्वस्त

सारण, 05 जुलाई (हि.स.)। जिले भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मकेर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ छापामारी की है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के दो बड़े अड्डों भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

मौके से अवैध शराब बनाने के लिए रखी गई लगभग 5000 लीटर अर्धनिर्मित शराब को तुरंत नष्ट कर दिया गया, जबकि 500 लीटर तैयार अवैध देशी शराब को जप्त किया गया है।

पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में शराब के परिवहन, भंडारण और कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज होगा।

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे जागरूक नागरिक की भूमिका निभाएं। यदि उनके पास अवैध शराब से जुड़ी कोई भी जानकारी है, तो वे तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9031036406 या स्थानीय पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर