कांग्रेस राज्य में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी: करन माहरा

देहरादून, 10 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आने वाले समय में राज्य में कांग्रेस मजबूत विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाएगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जारी एक बयान में कहा कि केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा पर पार्टी के शीर्ष नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई किया है। इसके साथ ही बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत के लिए आभार व्यक्त किया है।

माहरा ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव में एकजुट होकर कार्य किया। जिसके परिणामस्वरूप दोनों विधानसभा क्षेत्रों में विजय मिली। उन्होंने दावा किया कि 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार / वीरेन्द्र सिंह

   

सम्बंधित खबर