दिल्ली में अनाज भंडारण के लिए स्मार्ट वेयरहाउसिंग सिस्टम का उद्घाटन गुरुवार को

नई दिल्ली, 17 जून (हि.स)।

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी दिल्ली के भारत मंडपम के लीडर्स लाउंज में गुरुवार को एक कार्यक्रम में अनाज भंडारण के लिए स्मार्ट वेयरहाउसिंग सिस्टम का उद्घाटन करेंगे।

उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक कार्यक्रम में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया और बीएल वर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के मुताबिक इस अवसर पर डिपो दर्पण के तहत केंद्रीय भंडारण निगम और भारतीय खाद्य निगम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गोदामों को सम्मानित किया जाएगा।

स्मार्ट वेयरहाउसिंग सिस्टम को वेयरहाउस मैनेजमेंट के तरीकों को मजबूत करने और अनाज भंडारण के कामों में दक्षता बढ़ाने के लिए एक इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजी-बेस्ड समाधान के तौर पर पेश किया जा रहा है। ये प्रणाली गोदाम संचालन को बेहतर बनाने और शासन तंत्र को मजबूत करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, स्वचालन और विश्लेषण सहित उन्नत प्रौद्योगिकियों को शामिल करेगी।

----------

   

सम्बंधित खबर