परामर्श केंद्र में 5 मामलों का हुआ निष्पादन

किशनगंज,28सितंबर(हि.स.)। महिला थाना परिसर में शनिवार को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र लगाया गया। महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी, सदस्य डा. फरजाना बेगम एवं अन्य सदस्यों के द्वारा परामर्श केंद्र में पारिवारिक मामलों का निष्पादन किया गया।

परामर्श केंद्र में कुल 11 मामले आए। जिसमें 5 मामलों का निष्पादन सुलह के आधार पर किया गया। वहीं बाकी बचे 7 मामलों में अगली तिथि दी गयी। परामर्श केंद्र में घरेलू हिंसा के मामलो के अलावे दहेज उत्पीड़न, घरेलू विवाद आदि मामलों को सुलझाया जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह

   

सम्बंधित खबर