भाजपा की सदस्यता में नए कीर्तिमान की तैयारी: कटिहार जिला में 6 लाख 51 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य!

कार्यक्रम

कटिहार, 05 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया है, जिसमें कटिहार जिला में 6 लाख 51 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत, पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर नए सदस्यों को जोड़ने के लिए संकल्प दिलाया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में सदस्यता अभियान का शुभारंभ के साथ संयुक्त मोर्चा का भी बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित व वंदे मातरम् के साथ किया गया। कार्यशाला में मौजूद भाजपा सदस्यों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज राय ने संयुक्त मोर्चा से आए सातों मोर्चा के अध्यक्ष पर पोस्ट के संयोजक का वृत्त लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश महामंत्री मितेश तिवारी ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए पार्टी में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इस बार कटिहार जिला में 6 लाख 51 हजार नए सदस्य बनाकर कृतिमान हासिल करेगी।

प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने लक्ष्य को संकल्पित भाव से पूरा कर सदस्यता अभियान को घर-घर जाकर हर बूथ पर सभी पंचायत में टोली बनाकर अभियान चलाते हुए नए सदस्य बनाने का काम करना है। उन्होंने कटिहार जिला से बड़ी संख्या में चिकित्सक नाइ संघ, किसान संघ, रिक्शा संघ सहित सैकड़ो लोगों को भाजपा का सदस्य ग्रहण करवाया।

जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा, भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान एक महत्वाकांक्षी कदम है, जिसका उद्देश्य पार्टी को और मजबूत बनाना है। इस अभियान के तहत, हम घर-घर जाकर लोगों को भाजपा के सिद्धांतों और नीतियों से अवगत कराएंगे और उन्हें पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। हमारा उद्देश्य पार्टी को और व्यापक बनाना है, ताकि हम समाज के हर वर्ग की आवाज को उठा सकें। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए यह अभियान बहुत महत्वपूर्ण है, और मुझे विश्वास है कि भाजपा कार्यकर्ता इसे सफल बनाएंगे।

इस अवसर पर प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभास चंद्र चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर बलरामपुर से प्रत्याशी रहे वरुण झा, पूर्णिया जिला प्रभारी नवीन झा, शाहिद कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, लोकसभा सहसंयोजक गोविंद अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश, मुकेश पासवान, शोभा जयसवाल, राघवेंद्र सिंह जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

   

सम्बंधित खबर