राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने ओलंपिक में पदक जीतने पर हॉकी टीम को बधाई दी

नई दिल्ली, 8 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हमारी हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। यह पांच दशक से भी अधिक समय के बाद हुआ है जब भारत ने लगातार दो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीते हैं। भारतीय हॉकी के पुनरुत्थान के लिए टीम सबसे अधिक प्रशंसा की पात्र है। उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है। इस टीम द्वारा दिखाई गई निरंतरता, कौशल, एकजुटता और जुझारूपन हमारे युवाओं को प्रेरित करेगा। भारतीय हॉकी टीम, बहुत बढ़िया।

उपराष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। विश्व मंच पर भारत को गौरवान्वित करने वाले सभी खिलाड़ियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। टीम को उनके भविष्य के सभी प्रयासों में निरंतर सफलता की कामना करता हूं।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार / प्रभात मिश्रा

   

सम्बंधित खबर