सोनीपत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आतंकवाद को करारा जवाब: प्रदीप सांगवान

-सैनिकों

के सम्मान में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

सोनीपत, 22 मई (हि.स.)। भाजपा

ने गुरुवार को कथूरा मंडल के गांव छपरा में सैनिकों के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा

निकाली। यह कार्यक्रम देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को समर्पित रहा।

तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि गोहाना जिला भाजपा अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक रहे, जबकि अध्यक्षता

बरोदा हलके से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सांगवान

ने की।

इस अवसर

पर जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने कहा कि हमारे सैनिक राष्ट्र का गौरव हैं। उन्हीं

के बलिदान और साहस से हमारा देश आज सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि हमें अपने वीर जवानों

पर गर्व है और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। प्रदीप

सांगवान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत

ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया है कि आतंकवाद अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भारत में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइलों ने हमारी रक्षा शक्ति को मजबूत

किया है और शत्रु देश को चेतावनी दी है।

तिरंगा

यात्रा में भाजपा नेता एवं संयोजक भलेराम नरवाल, कथूरा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा,

डॉ. राममेहर राठी, पार्षद तकदीर नरवाल, सरपंच अशोक कुमार पंकज शर्मा,किंपी

देवी,सत्यवान आर्य, अशोक सैन, मनीष नरवाल, मंगल, सोमबीर, पूर्व सैनिकों सहित राजकीय

वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के छात्र शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

   

सम्बंधित खबर