(अपडेट) हजारीबाग में हवलदार की हत्या कर अस्पताल से कैदी फरार

हजारीबाग, 12 अगस्त (हि.स.)। हजारीबाग में सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कैदी मो शाहिद अंसारी ने साेमवार की सुबह सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी चौहान की हत्या कर फरार हो गया। इस घटना के बाद अफरा-तफरी फैल गई। घटना के बाद पूरे पुलिस-प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाते ही हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय,एसपी अरविंद कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ कुमार शिवाशीष समेत कई पुलिस के वरीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे ।

सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की हत्या कर फरार होने वाला सजायाफ्ता कैदी था। उस पर हत्या के कई मामले बोकारो में दर्ज बताया जाता है। कुछ दिनों से उसका इलाज हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। उसके सुरक्षा में जिला बल के पुलिस कर्मी चौहान हैंबरॉम शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैनात था। जानकारी के अनुसार फरार कैदी बोकारो चास का रहनेवाला है।

जेपी केंद्रीय कारा अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा कि कैदी शाहिद अंसारी का शरीर के दाएं हिस्से में शिकायत था। कैदी का इलाज मई 2024 का रिम्स में इलाज चल रहा था। वहां से उसे एक जून 2024 को एम्स रेफर किया गया। एम्स रेफर किए जाने के बाद सरकारी प्रक्रिया के तहत हजारीबाग जेल लाया गया। इसके बाद उसे 27 जुलाई 2024 को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे एम्स भेजने की प्रक्रिया चल रही था। ज्ञात हो कि शाहिद अंसारी पर धनबाद में हत्या और बलात्कार करने के आरोप में सजा हुई थी। 11 जनवरी 2019 को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसे धनबाद जेल से हजारीबाग लाया गया। लगभग पांच साल से शाहिद अंसारी हजारीबाग जेल में बंद था।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार / शारदा वन्दना

   

सम्बंधित खबर