प्रो (डॉ.) राम वचन राय निर्विरोध उप सभापति निर्वाचित

पटना, 24 जुलाई (हि.स.)।सभापति अवधेश नारायण सिंह ने प्रो (डॉ.) राम वचन राय को निर्विरोध उप सभापति बुधवार को निर्वाचित किया। विधानपरिषद के सदस्य प्रो. (डॉ.) राम वचन राय निर्विरोध रुप से बिहार विधान परिषद् के उप सभापति चुन लिए गए हैं।

प्रो राय समाजवादी विचारधारा से जुड़े हैं और खुद एक विद्वान, साहित्यकार एवं बिहार में जेपी आंदोलन में इनकी सहभागिता रही है। पहली बार 2004 में विधान परिषद् के सदस्य बने थे। दूसरी बार मनोनीत सदस्य के रूप में विधान पार्षद बने। पुनः 2021 में फिर से बिहार विधान परिषद् के सदस्य मनोनीत किए गए।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी / चंदा कुमारी

   

सम्बंधित खबर