उप्र सरकार नौजवानों के प्रति वचनबद्ध : दानिश अंसारी

कार्यक्रम राज्यमंत्री का स्वागत करते हुएकार्यक्रम में उपस्थित लोग

उन्नाव, 13 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार हर गरीब, कमजोरों की सरकार है। सरकार की हर योजना से समाज के आखिरी पायदान तक के लोगों को लाभ मिला है। योजनाओं से लाभांवित पात्रों के जीवन में परिवर्तन आया है। उक्त विचार लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर स्थित नवनिर्मित सद्भावना मंडप भवन का उद्घाटन करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री दानिश अंसारी ने व्यक्त किए।

उन्होंने ने कहा कि सद्भावना मंडप भवन का उद्देश्य गरीब जरूरत मंद परिवारों को सुविधा उपलब्ध कराना है।इस मंडप में लोगों को विवाह तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कम खर्च में बेहतर सुविधा मिलेगी। मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर जनपद में बेहतर सुविधा बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराना है, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल सके।

सदर विधायक पंकज गुप्ता व जिला अध्यक्ष आनंद अवस्थी ने संबोधित किया गया। कार्यक्रम में आभार भाजपा नेता अरुण कुमार दीक्षित ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि सरकार छात्रों को छात्रवृत्ति योजनाओं से जोड़ रही है। इसके साथ स्किल डेवलपमेंट, रोजगार तथा स्टार्टप के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। सरकार सभी नौजवानों की उन्नति व समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। विपक्ष के वोट चोरी व सीट चोरी के आरोप पर बोले कि विपक्ष जब चुनाव हारता है तो ईवीएम पर सवाल उठता है।

---------------

   

सम्बंधित खबर