स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हो रही सार्वजनिक स्थानों की सफाई

धमतरी, 21 सितंबर (हि.स.)।स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम द्वारा इन दिनों नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों की सफाई की जा रही है।अभियान के तहत 21 सितंबर को नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी सहित नागरिकों ने आमा तालाब में साफ सफाई में श्रमदान कर नगर को स्वच्छ बनाए रखने शपथ ली।

स्वच्छता सेवा अभियान दो अक्टूबर तक नगर निगम द्वारा मनाया जा रहा है। आयोजन के तहत शहर के विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई की जा रही है। नगर निगम महापौर का कहना है कि स्वच्छता अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है श्रमदान कार्य। यह कार्य न केवल शारीरिक श्रम है, बल्कि यह एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। हम सभी को अपने-अपने स्तर पर श्रमदान करने की आवश्यकता है। चाहे वह अपने मोहल्ले में सफाई करना हो या किसी सार्वजनिक स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाना हो, हर छोटी कोशिश महत्वपूर्ण है। जब हम मिलकर श्रमदान करते हैं, तो हम एकजुटता का परिचय देते हैं और समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाते हैं। स्वास्थ्य अधिकारी मोहम्मद शेरखान ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया जा रहा है इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के सजग एवं जागरूक बनाना है। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, शहर के गणमान्य नागरिक अधिक संख्या में उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर