पुणे जहरीली शराब कांड: ठाकरे गुट के विधायको की टींम करेगी पीड़ित परिवारों से मुलाकात

मुंबई, 01 जून (हि.स.)। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ इलाकों में ज़हरीली शराब से हुई मौतों के बाद शिवसेना (ठाकरे गुट) के विधायकों की एक एक टीम मंगलवार 2 जून को मौके पर जाएगी और पीड़ित परिवारों मुलाकात करेगी।

शिवसेना (यूबीटी) के पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के निर्देश पर विधान परिषद के सदस्य अंबादास दानवे, सचिन अहीर, सुनील शिंदे और बाबाजी काले की एक टीम मंगलवार शाम 5.30 बजे हड़पसर में पीड़ित परिवार से मिलेगी। इसके बाद यह टीम शाम 7.30 बजे पुणे पुलिस आयुक्त से मिलेगी। जांच और कार्रवाई का समीक्षा करेगी। यह टीम रात 8.30 बजे पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त से मिलकर मामले की जांच के बारे में जानेगी।

शिवसेना (ठाकरे गुट) ने दावा किया है कि ज़हरीली शराब मामले में कई लोगों की मौत हुई है। पार्टी ने इस घटना के लिए राज्य सरकार और पुलिस को ज़िम्मेदार ठहराया है। विधायकों की टीम दोषियों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग करेगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर