पंजाब कांग्रेस में घमासान तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने बैठक में किया शक्ति प्रदर्शन

Former Chief Minister Charanjit Singh Channi and other leaders after the meeting.


Former Chief Minister Charanjit Singh Channi and other leaders after the meeting.


- अमित शाह से मिले सांसद रंधावा ने किया चन्नी का समर्थन

चंडीगढ़, 06 जुलाई । पंजाब कांग्रेस में छिड़ा घमासान लगातार तेज हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में बागी नेताओं ने सोमवार को बैठक की चन्नी गुट के नेताओं ने सोमवार को पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल से मुलाकात को लेकर भी दूरी बना ली है। चन्नी गुट अब केवल राहुल गांधी से बातचीत करेगा।

कुछ दिन पहले अमित शाह से मिलकर लौटे गुरदासपुर से कांग्रेस के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के हक में उतर आए। मोहाली में उन्होंने नेताओं के साथ मीटिंग की, जिसमें जालंधर कैंट के विधायक प्रगट सिंह व नए वर्किंग प्रधान संगत सिंह गिलजियां भी पहली बार चन्नी के साथ नजर आए। रंधावा और चन्नी ने अपने सोशल मीडिया पर इनके फोटो व वीडियो जारी किए हैं। इनमें चन्नी के साथ सांसद रंधावा, विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, विधायक प्रगट सिंह, विधायक तृप्त राजिदंर सिंह बाजवा, संगत सिंह गिलजियां, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू और पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों समेत अन्य नेता नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ लिखा है कि ‘यूनिटी इज स्ट्रेंथ’ लिखा है। इस फोटो में पार्टी के पंजाब प्रधान राजा वडि़ंग नहीं है।

दूसरी तरफ चन्नी गुट की बैठक की फोटो कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पंजाब कांग्रेस के अधिकारिक हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब कांग्रेस प्रचार समिति के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी तथा कोर कमेटी चेयरमैन सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने अपनी टीम के साथ अहम बैठक करके रणनीति पर मंथन किया है। चन्नी व रंधावा गुट की बैठक को कांग्रेस की बैठक बताए जाने के बाद पंजाब कांग्रेस में नया विवाद पैदा हो गया है।

-------------------------

   

सम्बंधित खबर