पंजाब में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, एक जुलाई से लागू होगा नया समय
- Neha Gupta
- Jun 26, 2026
चंडीगढ़, 26 जून । पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और संस्थानों के समय में फिर से बदलाव कर दिया है। सरकार ने पुराने समय को बहाल करने का फैसला लिया है।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पंजाब राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों, संस्थानों और चंडीगढ़ सहित पंजाब में स्थित दफ्तरों का समय एक जुलाई से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
इससे पहले गर्मी के मौसम को देखते हुए 25 मई से सरकारी दफ्तरों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया गया था। अब सरकार ने इस फैसले को वापस लेते हुए पुराने समय के अनुसार दफ्तर चलाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्देश जनहित को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं। इस संबंध में सभी विभागों के प्रमुखों, डिवीजन कमिश्नरों और डिप्टी कमिश्नरों को आदेश भेज दिए गए हैं।
------------

