पूर्णिया काझा कोठी बनेगा बेहतरीन पर्यटन स्थल-डीएम कुंदन कुमार

पूर्णिया, 09 अगस्त (हि.स.)। पूर्णिया जिले की काझा कोठी जल्द ही एक आधुनिक और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने जा रही है। जिला पदाधिकारी ने हाल ही में काझा कोठी का स्थलीय निरीक्षण किया और इसके विकास की योजना का खुलासा किया।

इस परियोजना में दिल्ली हाट की तर्ज पर एक काझा हाट का निर्माण किया जाएगा। यहां 20 स्टॉल होंगे, जिनमें स्थानीय व्यंजन और हस्तशिल्प का प्रदर्शन होगा। पर्यटकों के लिए एक विशाल डाइनिंग एरिया भी बनाया जाएगा। काझा कोठी के तालाब में पैडल बोटिंग, म्युजिकल फाउंटेन और एरेटेड फाउंटेन की सुविधाएं होंगी। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा। बच्चों और साहसिक खेलों के शौकीनों के लिए विशेष सुविधाएं जैसे एमटीवी और हैंगिंग जंगल ब्रिज बनाए जाएंगे। स्थल पर सेल्फी पॉइंट्स, कैनोपी वॉक, कॉटेज, कैफेटेरिया और गज्जिबो जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी होंगी।

एक एग्जिबिशन गैलरी काझा के ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करेगी। जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना विरासत और आधुनिकता का अनूठा संगम होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह स्थल पूर्णिया और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए मनोरंजन और साहसिक गतिविधियों का एक बेहतरीन केंद्र बनेगा।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / नंदकिशोर सिंह / गोविंद चौधरी

   

सम्बंधित खबर