पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांवरियों के बीच बांटे फल

भागलपुर, 10 अगस्त (हि.स.)। जिले के सुलतानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम शनिवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह बांका लोकसभा के प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव पहुंचे जहां राजद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने राजद कार्यकर्ताओं के साथ कृष्णगढ़ मोड़ के पास सैकड़ों कांवरियों के बीच फल वितरण किया।

जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम में देश विदेश से आनेवाले कांवरिया पाव पैदल यात्रा कर देवघर तक जाते हैं। सभी कांवरियों का राजद परिवार 25 वर्षों से सेवा करते आ रहे हैं। श्रावणी मेला के राष्ट्रीय मेला के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम लोग वर्षों से यह मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला का दर्जा नहीं दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सुलतानगंज का नाम एट अच्छा नाम है। सुलतानगंज का नाम आते ही अजगैबीनाथ धाम नाम आ जाता है। उन्होंने कहा कि सुलतानगंज को अनुमंडल का दर्जा नहीं दिया गया है। हम लोग अनुमंडल का दर्जा देने की मांग करते रहे हैं लेकिन सरकार इस ध्यान नही दे रहीं हैं। इस दौरान राजद जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, रिंकू राज, जिला अतिपिछड़ा अध्यक्ष नट बिहारी मंडल, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव, दिवाकर मंडल, मंजर आलम, शशि रंजन सिंह, पूर्व मुखिया संतोष मंडल, दिलिप यादव, गोपाल कुमार इत्यादि राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर / चंदा कुमारी

   

सम्बंधित खबर