रायपुर में हाई अलर्ट के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से लूट, मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल छीना
- DSS Admin
- May 18, 2026
रायपुर 18 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक के साथ लूट की घटना सामने आई है। घटना उस समय हुई जब वे आज सुबह 8 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घटना के बाद उन्हाेंने इसकी सूचना पुलिस काे दी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत माता चौक स्थित शंकर नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले धरमलाल कौशिक का मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। यह क्षेत्र सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। घटना इतनी तेजी से हुई कि विधायक कुछ समझ ही नहीं पाए। उन्हाेंने खुद इसकी सूचखा पुलिस काे दी। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के कारण रायपुर में पहले से हाई अलर्ट जारी है। इसके बावजूद हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
---------------

