पश्चिम बर्दवान, 13 जून (हि. स.)। रानीगंज में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के पार्षद राजू सिंह को लेकर ‘लापता’ पोस्टर पाए जाने से राजनीतिक माहौल गरमा गया। घटना आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 91 की है।
पोस्टरों में दावा किया गया कि चुनाव के बाद से पार्षद क्षेत्र में नजर नहीं आ रहे हैं। इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया कि केवल एक पार्षद ही नहीं, बल्कि रानीगंज के कई वार्डों में चुनाव के बाद जनप्रतिनिधियों की सक्रियता कम हुई है और आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया। पार्टी का कहना है कि उनके जनप्रतिनिधि लगातार लोगों के संपर्क में हैं और विरोधी दल राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह के पोस्टर लगाकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
फिलहाल ‘लापता’ पोस्टर को लेकर इलाके में चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि यह विवाद स्थानीय राजनीति में आगे किस दिशा में जाता है।
---------------

