आर जी कर कांड में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, हटाए गए अस्पताल सुपरिंटेंडेंट

कोलकाता, 11 अगस्त (हि.स.)। कोलकाता के आई.जी. कर अस्पताल में मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के मामले में अधिकार मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन में कार्रवाई करते हुए अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट को हटा दिया है।

रविवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट संजय वशिष्ठ को स्वास्थ्य विभाग ने हटा दिया है। लेकिन अभी तक उनके खिलाफ के कोई अन्य कार्रवाई नहीं की गई है।

दरअसल, शुक्रवार सुबह दुष्कर्म और हत्या की घटना सामने आने के बाद से अस्पताल के डॉक्टर और छात्र सभी अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट को हटाने की मांग कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक हटाए गए सुपरिंटेंडेंट संजय वशिष्ट की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय / गंगा

   

सम्बंधित खबर