प्रयागराज, 15 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करछना थाना क्षेत्र में पचदेवरा एचपी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार देर शाम ट्रक की टक्कर से ऑटाे सवार युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में मृतक के रिश्तेदारी का एक बच्चा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि हादसे में प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के अटका गांव निवासी रितेश कुमार (२८) पुत्र मिश्रीलाल की मौत हुई है। जबकि हादसे में एक बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है रितेश कुमार अपने एक रिश्तेदार को देखने के लिए अस्पताल गया था। जहां से वापस लौटते समय अपने रिश्तेदार के एक बच्चे को साथ लेकर अपने घर के लिए ऑटाे में बैठकर जा रहा था। रास्ते में पचदेवरा एचपी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार शाम ऑटाे में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि रितेश समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गई। जहां चिकित्सकों ने रितेश कुमार को मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
---------------

