ब्राससिटी अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट : रुक्मणी एकेडमी ब्लू की टीम 30 रन से जीती
- DSS Admin
- Jun 17, 2026
मुरादाबाद, 17 जून (हि.स.)। ब्राससिटी अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड को 30 रन से हराकर जीत दर्ज की। 77 रन की पारी खेलकर 3 विकेट लेने वाले रुक्मणी क्रिकेट अकादमी ब्लू के वरुण धवन मैन ऑफ द मैच चुने गए।
क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को स्टेडियम में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू व रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड के बीच मैच सम्पन्न हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने 43.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। टीम की ओर से वरुण धवन ने 47 गेंद में 77 रन की शानदार पाली खेली।
225 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम 195 रन पर ऑल आउट हो गई । मोहम्मद फैज ने 27 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि नजरायन ने 14 रन बनाए। मध्यक्रम में विवेक गौड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बनाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। वरुण धवन और मोहम्मद आदिल ने तीन-तीन विकेट लिए।

