रेवाड़ीः 23 फसलें एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा पहला प्रदेशः मोहनलाल बडोली

रेवाड़ी, 14 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा प्रदेश के किसानों की सभी 23 फसलें एमएसपी पर खरीदने का काम किया है। किसानों की 23 फसल खरीदने पर हरियाणा पहला प्रदेश बना है। मोहनलाल बडोली बुधवार को रेवाड़ी की जाट धर्मशाला में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में पहुचे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा प्रदेश में सबसे ज्यादा रोजगार युवाओं को नौकरी देने का काम किया। एक लाख 45 हजार हजार नौकरियां सरकार ने मेरिट के आधार पर दी और घरेलू गैस सिलेंडर को भी 5 सौ रुपए का करने का काम किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा सरकार ने समान काम समान विकास के तहत 90 विधानसभा में बराबर काम करने का काम किया है।उन्होंने कहा कि हरियाणा में फिर से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोलने का काम किया है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से संविधान को लेकर झूठ बोलने का काम किया और वोटों के पीछे जनता को बरगलाने का काम भी किया है। उन्होंने भाजपा की सरकार आने पर कहा था कि अगर केंद्र में भाजपा की सरकार आएगी, तो संविधान खत्म कर देगी। इस प्रकार की झूठ बोलकर कांग्रेस ने लोगों को गुमराह किया। अब आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस की ऐसी बातों पर विश्वास नहीं करेगी। हिसाब मांगे यात्रा पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जनता ने कांग्रेस को 2014 और 2019 में भी हिसाब दिया था, अब 2024 में भी तगड़ा हिसाब देगी।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला / SANJEEV SHARMA

   

सम्बंधित खबर