मुंबई में रेबीज मुक्त अभियान

मुंबई, 27 सितंबर (हि.स.)। विश्व रैबीज दिवस पर मुंबई मनपा प्रशासन ने मुंबई को साल 2030 तक बीज मुक्त शहर बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए रैबिज उन्मूलन अभियान' चलाया गया है। महानगर में साल 2023 से अब तक 1 लाख से ज्यादा कुत्तों का टीकाकरण किया जा चुका है।

रेबीज की रोकथाम के लिए बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने सभी लोगों को इस अभियान में भाग लेने और योगदान देने की अपील की है। आवारा पशुओं की संख्या को नियंत्रित करने के लिए कुत्तों और बिल्लियों की नसबंदी की जा रही है। कस्तूरबा अस्पताल में रेबीज़ रोगियों के लिए एक विशेष वार्ड उपलब्ध कराया गया है। वर्ष 2024 में कुत्तों के काटने की संख्या एक लाख थी। इस वर्ष स्कूल और सामुदायिक स्तर की गतिविधियों के माध्यम से 1 लाख से अधिक छात्रों और एनजीओ के 75 हजार सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया है।

'विश्व रेबीज दिवस' हर साल 28 सितंबर को मनाया जाता है। इसी कड़ी में मुंबई को रेबीज मुक्त शहर बनाने के लिए जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिक्षा सत्र और टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। जीपीएस ट्रैकिंग और डब्ल्यूवीएस ऐप जैसे डिजिटल उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुत्तों के टीकाकरण के लिए 163 संस्थानों में एंटी-रेबीज टीकाकरण केंद्र कार्यरत हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

   

सम्बंधित खबर