जसरोटा के विकास मुद्दों को लेकर राजीव जसरोटिया की एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात, नशा विरोधी अभियान की सराहना

Rajiv Jasrotia met LG Manoj Sinha regarding the development issues of Jasrota.


श्रीनगर , 14 जून । पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक राजीव जसरोटिया ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण युवाओं के सशक्तिकरण और जम्मू-कश्मीर की समग्र प्रगति से संबंधित विषयों को प्रमुखता से उठाया।

बैठक में जसरोटिया ने जसरोटा विधानसभा क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को उपराज्यपाल के समक्ष रखा। उन्होंने बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, नागरिक सेवाओं में सुधार लाने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। भाजपा विधायक ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने सार्वजनिक सेवाओं के विस्तार और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेज करने की आवश्यकता भी रेखांकित की।

मुलाकात के दौरान जम्मू-कश्मीर में चल रहे नशा विरोधी अभियान पर भी विशेष चर्चा हुई। जसरोटिया ने उपराज्यपाल और प्रशासन के नेतृत्व में चलाए गए 100 दिवसीय अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने और नशा तस्करी के खिलाफ कड़े कदम उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है और इससे निपटने के लिए निरंतर सतर्कता जागरूकता अभियान तथा सरकार, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं। जसरोटिया ने विश्वास जताया कि उपराज्यपाल के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर विकास, सुशासन, सामाजिक कल्याण और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करता रहेगा।

वहीं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रशासन समावेशी विकास, जनकल्याण और नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। अंत में राजीव जसरोटिया ने उपराज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के लोगों के हित में कार्य करते रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

---------------

   

सम्बंधित खबर