रक्षाबंधनः केरिपुब के जवानों को बहनों ने बांधी राखी

रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन

गुवाहाटी, 19 अगस्त (हि.स.)। राजधानी के नौ माइल स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुब), ग्रुप केंद्र गुवाहाटी के मेन्स क्लब में आज आरसीडब्ल्यूए जीटीवाई के तत्वावधान में ब्रह्म कुमारी संगठन और सीमांत चेतना मंच, पूर्वोत्तर संगठन के सहयोग से रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दोनों संगठनों की बहनों ने केरिपुब के जवानों को राखी बांधी। जवानों ने देश की रक्षा का बचन दिया। साथ ही भाईचारे के रिश्ते को मजबूत करने के लिए मिठाई और गमछा का आदान-प्रदान किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर