सोनीपत: भाजपा ने गोहाना जिला कार्यकारिणी गठन के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए

सोनीपत, 21 मार्च (हि.स.)। सोनीपत

के गोहाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गोहाना जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया

शुरू कर दी है। बरोदा हलका से पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना को प्रभारी

और परमवीर सैनी को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

गोहाना

जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक मल्हा ने शुक्रवार काे कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए यह

नियुक्ति की गई है। जिला कार्यकारिणी, मोर्चों की कार्यकारिणी और मंडल कार्यकारिणी

के गठन के लिए कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे गए हैं। जिला

मीडिया सह प्रभारी डॉ. राममेहर राठी ने बताया कि कार्यकर्ता 23 मार्च को सुबह 11 बजे

से दोपहर 2 बजे तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। यह प्रक्रिया गोहाना स्थित सिंचाई विश्राम

गृह में पूरी की जाएग। भाजपा

संगठन को मजबूती देने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या

में आवेदन करें और संगठन को सशक्त बनाने में योगदान दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

   

सम्बंधित खबर