राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प के साथ घर-घर तिरंगा पहुंचाएं : अरुण सिंह

मुरादाबाद, 13 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मुरादाबाद महानगर के तत्वावधान में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर, बैंक काॅलोनी, कांशीराम नगर, सोनकपुर रेलवे ओवरब्रिज, कांठ रोड, पीएससी तिराहा, पीली कोठी चौराहा होते हुए कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक पर जाकर समाप्त हुई।

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमें हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना हैं। राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प की प्रतिबद्धता के साथ घर-घर में तिरंगा पहुंचे, इसके लिए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस अभियान में जुट जाएं।

मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, महापौर विनोद अग्रवाल, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, दिनेश शीर्षवाल, नत्थूराम कश्यप, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे आदि अन्य को युवा मोर्चा पदाधिकारी व भाजपाई उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जयसवाल / Siyaram Pandey

   

सम्बंधित खबर