पुंछ के मेंढर कस्बे में डिफेंस पोर्टरों के लिए भर्ती रैली आयोजित

पुंछ, 9 अगस्त (हि.स.)। जम्मू और कश्मीर में भारतीय सेना की 323 माउंटेन ब्रिगेड ने पुंछ के मेंढर कस्बे में डिफेंस पोर्टरों के लिए भर्ती रैली आयोजित की। इस रैली का उद्देश्य डिफेंस पोर्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए स्थानीय उम्मीदवारों का चयन करना था, जो चुनौतीपूर्ण इलाकों में सैन्य अभियानों के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करते हैं।

भर्ती के दौरान पुंछ क्षेत्र के युवाओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद दस्तावेतों की जांच करने के बाद उनका फिजीकल टेस्ट भी हुए। इसमें युवाओं से दिवार खड़ी करना, बजनदार बोरे उठाकर दौड़ने का भी टेस्ट लिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / Ashwani Gupta / बलवान सिंह

   

सम्बंधित खबर