योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा, 21 जून को मेगा योग सत्र

Review of Yoga Day preparations; mega yoga session on June 21.


कठुआ, 11 जून । डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

21 जून को स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में सुबह 6 बजे से मेगा योग सत्र आयोजित होगा जिसमें अधिकारी, विद्यार्थी, कर्मचारी, स्वयंसेवक व आम नागरिक भाग लेंगे। बैठक में बताया गया कि 15 से 21 जून तक जिलेभर में “योग फॉर हेल्दी एजिंग” अभियान के तहत योग सत्र व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त ने आयुष विभाग को प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों की व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम व एंबुलेंस तैनात करने, पुलिस को सुरक्षा, पीडब्ल्यूडी को लॉजिस्टिक सपोर्ट, शिक्षा विभाग को छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जल शक्ति विभाग को पेयजल, नगर परिषद को साफ-सफाई और सूचना विभाग को व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

---------------

   

सम्बंधित खबर