डीआरएम ने किया पाली मारवाड़ स्टेशन का निरीक्षण

जोधपुर, 19 मई (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने मंगलवार को पाली मारवाड़ स्टेशन का वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालय, पार्किंग, स्वच्छता एवं अन्य यात्री सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। साथ ही स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया एवं सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने पाली मारवाड़ से जोधपुर तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल संरक्षा एवं सुरक्षा मापदंडों की समीक्षा की तथा विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे सेफ्टी कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर ललित कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (दूरसंचार) अनुपम, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (बिजली) महेंद्र कुमार सहित संबंधित सुपरवाइजर एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर