क्रांति दिवस पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ

कटिहार, 09 अगस्त (हि. स.)। क्रांति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी के आह्वान पर पूरे बिहार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कटिहार नगरनिगम क्षेत्र के छीटाबारी चौक पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद के नेतृत्व में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान की तहत लगभग 1500 लोगों को सदस्यता दिलवाई गई। सभी नए सदस्य राष्ट्रीय लोक मोर्चा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया।

सदस्यता अभियान को लेकर जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और आने वाले समय में यह बिहार की नंबर वन पार्टी बनेगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कटिहार जिला में दो लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसको हम सभी साथी मिलकर शत प्रतिशत पूरा करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान कटिहार जिला के सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश सचिव पिंकू कुमार, जिला महासचिव दयानंद कुशवाहा, युवा अध्यक्ष दीपक बासफोर, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तापेश्वर सिंह, आई टी सेल जिला अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा, युवा प्रधानमहासचिव अमित मल्लिक, सदर प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, हसनगंज प्रखंड अध्यक्ष विमल साह सहित रौशन बासफोर, मो. कमाल, मो. अब्दुल, छोटू आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह / गोविंद चौधरी

   

सम्बंधित खबर