रिश्तेदार भाई पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, चार पर रिपोर्ट दर्ज

मुरादाबाद, 13 सितम्बर (हि.स.)। थाना भोजपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस महानिरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में अपने रिश्ते में लगने वाले भाई पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती का कहना है कि जब उसने शादी के लिए कहा तो युवक ने साफ इनकार कर दिया। इसके साथ ही पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया दुष्कर्म के दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी, जिसे वह वायरल करने की धमकी दे रहा है। डीआईजी के आदेश पर थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित युवक सहित चार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।

भोजपुर के एक ग्राम निवासी युवती ने शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनिराज को दी तहरीर में कहा कि उसका प्रेम प्रसंग रिश्तेदार भाई से चल रहा था। प्रेमी युवक उसे अपने घर ले गया और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ सम्बंध बनाए। इसके बाद वह उसे बहाने से होटल में भी ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने बताया प्रेमी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी दी।

युवती का कहना हैं कि उसने शादी करने के लिए कहा तो आरोपित प्रेमी ने मना कर दिया। मामले में उसने उसके परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने उल्टा उसे पीटा और जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जयसवाल

   

सम्बंधित खबर