राउंडटेबल इंडिया और लेडीज सर्कल ने किया लोगों में वस्त्र वितरण
- Admin Admin
- Oct 30, 2025
रांची, 30 अक्टूबर (हि.स.)। समारिटन राउंडटेबल इंडिया और लेडीज़ सर्कल इंडिया की ओर से रतनलाल जैन स्मृति भवन में गुरूवार को सैकडों लोगों में न्यूनतम दर महज 10 रुपये की दर से वितरण किया गया। साथ ही कार्यक्रम में छोटे बच्चों को खिलौने भी दिया गया।
यह जानकारी मीडिया कन्वेनर पौरुष जैन और प्रीति सर्राफ ने गुरुवार को दी।
उन्होंने बताया कि राउंडटेबल इंडिया का मुख्य उद्देश्य फ़्रीडम थ्रू एजूकेशन है। जरूरतमंद लोग और आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए यह विशेष आयोजन रतनलाल जैन स्मृति भवन में प्राणिक हीलिंग के साथ आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि राउंडटेबल और लेडीज़ सर्कल ने हजाम बस्ती हटिया स्थित पारसनाथ पब्लिक स्कूल रांची और खूंटी में 12 क्लास रूम एवं दो टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण करवाया गया है।
यहां सैकड़ों छात्र निशुल्क या अत्यंत निम्न शुल्क में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह संस्था अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों को शिक्षा दे रही है।
कार्यक्रम में राउंडटेबल 244 के अध्यक्ष आकाश खोसला, नीतीश जायसवाल, अंकित धनधारिया, आयुष मोदी, निखिल जैन, शिखा खोसला, वर्तिका राजगढ़िया ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar



