रूरल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित...

 
 
चंडीगढ़। रूरल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक  अध्यक्ष वी.बी.कपिल की अध्यक्षता में कम्युनिटी सेंटर मनीमाजरा में आयोजित हुई। कपिल ने अपने संबोधन में कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उचित इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाना स्कूलों की प्राथमिकता हो। उन्होंने स्कूलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी स्कूल पिछले 20 वर्षों से भी अधिक पंचायतों के कार्यकाल से
अपनी बेहतर सेवा दे रहे हैं। इन्ही स्कूलों से शिक्षा प्राप्त होनहार बच्चे आज देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने प्रोत्साहित करते हुए उन्हें कहा कि
वे अपनी सेवा को इसी प्रकार जारी रखते हुए समाज की
भलाई में  संलग्न रहें। कम फीसों पर शिक्षा दे रहे स्कूल
काबिले तारीफ हैं। इससे देश की साक्षरता दर बढ़ती है।  उन्होंने कहा कि स्कूलों में ऐसे बच्चों को भी स्थान दिया जाता है जो शहर में शिक्षा लेने में असमर्थ है। सभी सदस्यों ने रेवा के अध्यक्ष कपिल का आभार व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में गांव के स्कूल ऊंचाइयों को छू रहे हैं।
 
 
 

   

सम्बंधित खबर