सैलून संचालक की चाकू मारकर हत्या

गाजियाबाद, 11 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र स्थित अशोक विहार कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते बुधवार देर रात को एक सैलून संचालक तस्लीम की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका है। वह जमानत पर मौजूदा समय में बाहर था। सहायक पुलिस आयुक्त लोन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि परिजनों ने आज चार लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। जिन लोगों पर आरोप है पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना लोनी क्षेत्र के अशोक विहार आशियाना सिटी कॉलोनी में तस्लीम परिवार के साथ रहते थे। वह घर से कुछ दूरी पर सैलून चलाते थे। गुरुवार दोपहर में पुलिस को जानकारी मिली कि अशोक विहार कॉलोनी में कुछ लोगों ने तस्लीम पर चाकू से हमला कर दिया । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल तस्लीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि तस्लीम ने करीब 1 साल पहले कॉलोनी में रहने वाले एक युवक की चाकू मार कर हत्या की थी। इस मामले में तस्लीम जेल गया था। कुछ दिन पहले ही तस्लीम जेल से छुटकारा आया था। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने तस्लीम को पहले घर से बाहर बुलाया। उसके बाद चाकू से वार कर हत्या कर दी। परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर