पुलिस सैलेरी पैकेज के तहत दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को 1.10 करोड़ रुपये का बीमा दावा

बीकानेर , 14 जून (हि.स.)। तीसरी बटालियन आरएसी बीकानेर परिसर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बीकानेर मंडल की ओर से पुलिस सैलेरी पैकेज के संबंध में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तीसरी बटालियन आरएसी की कमाण्डेंट सीमा हिंगोनिया, एसबीआई बीकानेर अंचल के उपमहाप्रबंधक (डीजीएम) सौम्य रंजन साहू, क्षेत्रीय प्रबंधक सुजित कुमार सुमन, सहायक महाप्रबंधक धर्मवीर सहित पुलिस एवं बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान तीसरी बटालियन आरएसी में कार्यरत दिवंगत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्वर्गीय नवरत्न के परिवार को पुलिस सैलेरी पैकेज के अंतर्गत दुर्घटना बीमा की 1 करोड़ 10 लाख रुपये की दावा राशि का चेक उनकी पत्नी मोनिका और पुत्र कुनाल धारु को सौंपा गया। बीमा दावा प्रक्रिया पुलिस विभाग और बैंक के समन्वय से पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। कमाण्डेंट सीमा हिंगोनिया ने कम समय में दावा राशि स्वीकृत कर भुगतान करने के लिए एसबीआई प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आरएसी के वरिष्ठ अधिकारी, एसबीआई के अधिकारी तथा स्वर्गीय नवरत्न के परिजन मौजूद रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर