सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं : ब्रजेश पाठक

औरैया, 26 मई (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव काे ध्यान में रखते हुए अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने में जुटी हुई है। भाजपा का दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के शहर में रंग महल रिसॉर्ट में आयोजित हो रहा है। प्रथम दिन जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया की अध्यक्षता में प्रशिक्षण वर्ग का कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने उद्घाटन कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया उन्होंने भाजपा इतिहास विकास पर विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया कि उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा तक की पूरी यात्रा और दो सांसद से लेकर सरकार तक की यात्रा को समझाया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी निरंतर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती रहती है। उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सरकार की कल्याण कल्याणकारी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका को स्पष्ट करते हुए कहा कि आज डबल इंजन की सरकार जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। कार्यकर्ता विरोधियों के नैरेटिव को हटा कर सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाएं। विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं है। श्री पाठक ने कहा कि पहले जब कोई बीमार होता था तो गरीब अपनी घर -खेती बेच कर इलाज कराता था ।आज आयुष्मान कार्ड से जनता का फ्री इलाज हो रहा है। सरकार ने बहन-बेटियों की इज्जत के लिए हर घर शौचालय बना कर उन्हें इज्जत देने का काम किया हे ।

पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया ने वैचारिक अधिष्ठान तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनन्द सिंह ने कार्य पद्धति को विस्तार से बताया। कल्याणपुर से विधायक नीलिमा कटियार ने देश के समक्ष चुनौतियाें के संबध में विस्तृत चर्चा की। क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी ने कार्यकर्ता विकास विषय पर संबोधित किया

प्रशिक्षण में जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य,सदर विधायक गुड़िया कठेरिया,जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे,पूर्व मंत्री लाखन सिंह ,पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह चौहान, श्रीकांत पाठक,अनिल गुप्ता,श्रीराम मिश्रा, भुवन प्रकाश गुप्ता, यशवीर सिकरवार, भूरे चौबे,विशाल शुक्ला ,मनु राजपूत,रजनीश पांडेय , लल्ला शर्मा, सौरभ भूषण शर्मा,योगेंद्र कैथवार,दीक्षांत गुप्ता ,विमल दुबे, मंजू चौहान व हरपाल सिंह सहित सभी पदाधिकारी व जिला कार्यसमिति के सदस्य और सभी मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर