बड़े मंगल पर समाजसेवियों ने राहगीरों को वितरित किया शरबत

प्रयागराज, 19 मई (हि.स)। बड़े मंगल के पावन अवसर पर सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए समाजसेवियों की ओर से आज सिविल लाइन स्थित पत्रिका गेट के पास राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य ने राहगीरों को राहत प्रदान करने के साथ समाज के प्रति समर्पण और सेवा की भावना का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर नवजीवन क्लीनिक के डॉ माधवेन्द्र मिश्रा एवं प्रो पुरूषोत्तम दास केसरवानी को अंगवस्त्रम ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान इलाहाबाद एक्सप्रेस के सम्पादक अरूण कुमार सोनकर, समाजसेवी डॉ माधवेन्द्र मिश्रा, प्रो पुरूषोत्तम दास केसरवानी, दिनेश अग्रहरी, प्रमोद कुमार जायसवाल, संजीत जायसवाल, रवी केसरवानी, राजेन्द्र जायसवाल, सुनील पाण्डेय, राजेश मिश्रा, आलोक कुशवाहा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

वहीं इस सेवा कार्य में पत्रिका पर रहने वाले अन्य लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ अपनी सहभागिता निभाई, जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान अन्य लोगों के साथ कोचिंग से छूटे बच्चों ने भी शरबत का भरपूर लुत्फ उठाया।

---------------

   

सम्बंधित खबर