स्टेट बैंक कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

लखनऊ, 18 मई (हि.स.)। देश के रक्षा मंत्री व लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी को सोमवार को स्टेट बैंक संगठन पदाधिकारियों ने संदेशवाहक व सशस्त्र गार्डों की भर्ती, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, स्थाई पदों पर आउटसोर्सिंग बंद करने, मेडिकल रीइंबर्समेंट योजना में सुधार, पेंशन संबंधी विसंगतियों के समाधान आदि विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया विभिन्न मांगों हेतु मई माह में 19 मई को वित्त मंत्री को ज्ञापन, 20 मई को एक्स (ट्विटर) पर देशव्यापी अभियान, 21 मई को प्रधानमंत्री को ज्ञापन तथा 22 मई को राष्ट्रीय स्तर पर सभी केंद्रों पर प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च निकाला जाएगा। विरोध कार्यक्रमों के बाद भी मांगें पूरी न होने पर 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर