चाय बनी जहर : बाराबंकी में पकड़ा गया नकली चाय का जखीरा...!

बाराबंकी, 05 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड्डूपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शाहपुर में बीती शनिवार रात एसटीएफ, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बाराबंकी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए चाय की पत्ती को रंग द्वारा अपमिश्रित करने के कारोबार का भण्डाफोड़ किया गया। मौके पर मौजूद शकील पुत्र मो0 यूनुस निवासी ग्राम शाहपुर, थाना बड्डूपुर, जनपद बाराबंकी ने बताया कि यह कारोबार उसके द्वारा किया जा रहा है। टीम द्वारा सघन निरीक्षण के दौरान लगभग 800 किलो रंगी हुई चायपत्ती व 05 किलो रंग तथा 15 किलो पैकिंग मैटेरियल बरामद किया गया।

खुली हुई रंगीन चाय पत्ती को फास्ट टी और गार्डेन फ्रेश के नाम से पैकिंग करते हुए पाया गया। चाय की पत्ती तथा अपमिश्रक के रूप में रंग का नमूूना लेते हुए शेष चाय की पत्ती जिसकी कीमत लगभग 1,60,000/-रूपये सीज़ कर दिया गया। इसके अतिरिक्त पैकिंग में प्रयोग होने वाले उपकरण जैसे-इलेक्ट्राॅनिक मशीन व सीलिंग मशीन को भी सील कर दिया गया। शकील पुत्र मो0 यूनुस निवासी ग्राम शाहपुर, थाना बड्डूपुर, जनपद बाराबंकी के विरूद्ध थाना कोतवाली बड्डूपुर में अभियोग भी पंजीकृत कराया जा रहा है।

प्रवर्तन टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण, अरूण कुमार, सलिल कुमार सिंह, डा. अंकिता यादव के साथ एसटीएफ टीम में राजेश कुमार सिंह पुलिस उप निरीक्षक व हेड काॅस्टेबिल चेतन सिंह, श्री कृष्ण, शैलेन्द्र उपाध्याय, रमाशंकर चैधरी, सुनील मिश्रा सम्मिलित रहे।

इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी पल्लवी तिवारी व अर्शी फारूकी द्वारा अयोध्या-लखनऊ रोड पर स्थित महेश रेस्टोरेन्ट पर कार्यवाही करते हए पिसी लाल मिर्च का नमूना गुणवत्ता जाॅच हेतु लिया गया। परिसर में पायी गयी कमियों को दूर करने के लिए नोटिस निर्गत की गयी। नोटिस का अनुपालन न करने की स्थिति में लाइसेंस को निरस्त करते हुए प्रतिष्ठान को बन्द करा दिया जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पल्लवी तिवारी ने बताया कि पूरे जिले में सघन चेकिंग कर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर