पश्चिम रेलवे की मुंबई सेंट्रल-वाराणसी एसी स्पेशल ट्रेन का ईदगाह आगरा स्टेशन पर ठहराव

मुंबई, 8 अप्रैल, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 09183/09184 मुंबई सेंट्रल-वाराणसी साप्ताहिक एसी स्पेशल को अछनेरा और आगरा फोर्ट स्टेशनों के बजाय ईदगाह आगरा स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल-वाराणसी साप्ताहिक एसी स्पेशल को ईदगाह आगरा स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन ईदगाह आगरा स्टेशन पर 17.45 बजे पहुंचेगी और 17.50 बजे प्रस्‍थान करेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09184 वाराणसी-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक एसी स्पेशल को ईदगाह आगरा स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन ईदगाह आगरा स्टेशन पर 07.35 बजे पहुंचेगी और 07.40 बजे प्रस्थान करेगी। ये ट्रेनें अछनेरा और आगरा फोर्ट स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। ट्रेनों के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार

   

सम्बंधित खबर