महिला सिपाही के साथ कमरे में मिला निलंबित सिपाही

हमीरपुर, 06 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में निलंबित सिपाही की पत्नी ने पति को महिला पुलिस कर्मी के किराए के मकान में आपत्ति जनक स्थिति में रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस के साथ पहुंची पत्नी ने पति और महिला पुलिस कर्मी की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस सभी को थाने लेकर पहुंची, जहाँ किसी भी तरफ से रिपाेर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। सोमवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अरविंद कुमार वर्मा ने सोमवार को बताया कि वायरल वीडियो बीते ०३ जुलाई की रात्रि का है, जिसमे एक महिला अपने पति पुरुष आरक्षी व महिला आरक्षी से मध्य अनैतिक सम्बन्धों की शिकायत लेकर अपने परिजनों के साथ सदर कोतवाली पहुंची थी। प्रकरण की प्रारम्भिक जांच में तथ्य प्रकाश में आया हैं कि पुरुष आरक्षी एवं महिल महिला आरक्षी पूर्व में एक ही जनपद में नियुक्त रहे, जहां से महिला आरक्षी प्रसाशनिक आधार पर जनपद में स्थानांतरित होकर आयीं हैं। वहीं, पुरुष आरक्षी जो वर्तमान में निलंबित चल रहा है। प्रकरण में दोनों पक्ष के परिजनों के द्वारा मामले को सुलझाया गया है। थाना स्तर पर कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुरुष आरक्षी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के लिए सम्बन्धित जनपद को रिपोर्ट प्रेषित किया गया है। प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है। ---------------

   

सम्बंधित खबर