वार्षिक अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के पहाड़ी और वन क्षेत्रों में क्षेत्र नियंत्रण अभ्यास किया शुरू
- DSS Admin
- Jun 27, 2026
श्रीनगर, 27 जून (हि.स.)। वार्षिक अमरनाथ यात्रा से पहले शनिवार को सुरक्षाबलों ने अनंतनाग जिले के पहाड़ी और वन क्षेत्रों में क्षेत्र नियंत्रण अभ्यास शुरू किया। सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के पहलगाम के घने जंगलों और ऊपरी पहाड़ी इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया। इस अभ्यास के तहत गुर्जर और बकरवाल समुदाय के मिट्टी के घरों (जिन्हें स्थानीय भाषा में 'धोक' कहा जाता है) की तलाशी ली गई।
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर लगभग दो महीने तक चलेगी। पिछले साल पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर जिसमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय टट्टू चालक की मौत हो गई थी। सुरक्षाबलों ने यात्रा के पारंपरिक मार्ग के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि उभरते हवाई खतरों से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए जीडीसी चौक और खानबल-सनल क्रॉसिंग के बीच ड्रोन देखे जाने का अभ्यास किया गया।
पुलिस ने बिजबेहरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले शिक्षण संस्थानों में उर्वरक की दुकानों और रासायनिक प्रयोगशालाओं का भी निरीक्षण किया।
---------------

